क्या आपने पहले कभी सुना है कि जिन बोतलों का इस्तेमाल करने के बाद आप कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं उनका इस्तेमाल कर कोई आदमी घर बना ले। नाइजीरिया के कडुना शहर में इंजीनियर याहया अहमद ने करीब 10 सालों की मेहनत के बाद दुनिया को चौंका दिया है। उनके पहले मॉडल घर में रेत से भरी 14,800 प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रयोग आगे चलकर निर्माण की एक बड़ी पहल बन गया।
'पंच' के साथ एक इंटरव्यू में 'डेवलपमेंटल एसोसिएशन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जीज़' के डायरेक्टर अहमद ने बताया कि उन्होंने यह तकनीक कैसे सीखी, पहला मॉडल कैसे बनाया और फिर 15 घर कैसे बनाए। उन्होंने जिन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया उनमें इबादान में तीन बेडरूम वाला घर और अबुजा में पांच बेडरूम वाला डुप्लेक्स शामिल है। उन्होंने इस तरीके के फायदों के बारे में भी बात की जैसे कि निर्माण में काफी कम लागत, इंसुलेशन और बेकार प्लास्टिक की बोतलों का सही इस्तेमाल करने की संभावना।
#Nigeria #PlasticBottleHouse #Sustainable
Korba, Korba | Sep 5, 2026