कदौरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, चोरी की बाइक भी बरामद
जालौन के थाना कदौरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 6 जून 2026 को घर के बाहर से बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। जिस पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सटीक सूचना पर कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी बिलाल उर्फ साहिल को चोरी की मोटरसाइकिल (UP92U 2773) के साथ दबोच लिया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Orai, Jalaun | Jun 7, 2026