सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा सहुआ टोली गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास।
सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा सहुआ टोली गांव में 32 वर्षीय रमेश गोप सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि पत्नी ने रमेश को फंदे से लटका देख शोर मचाया और तत्काल मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदे से नीचे उसे उतार लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। रमेश गोप और पत्नी से किसी बात पर विवाद के बाद उसने खुदकुशी का प्रयास किया।