जहानाबाद: बेला बीरा के पास एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हुआ बाइक सवार, अस्पताल में उपचार जारी
जहानाबाद के बेलबिरा गांव के पास एक बाइक सवार रोड पर अचानक आए एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक समेत बीच रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल बाइक सवार को रविवार दिन में करीब 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायल बाइक सवार बेला बीरा गांव के निवासी राकेश कुमार हैं जिनका फिलहाल इलाज जारी है।