जहानाबाद: बायपास पर दो बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद बायपास पर दो बाईकों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बाइक सवार को शनिवार रात्रि करीब 8 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है घायल बाइक सवार किनारी गांव का निवासी अरविंद कुमार है। जो किसी काम से उक्त स्थान से गुजर रहे थे तभी यह घटना घटी।