जहानाबाद के कनौदी के पास एक हयवा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार पर सवार कुल चार लोगों में से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से शनिवार रात्रि करीब 9 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।