चौरई: चौरई में दिनदहाड़े बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
चौरई में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद घटना चौरई के सब्जी मार्केट में गुरुवार शाम करीब 4 बजे आरिफ़ मसूरी की प्लेटिना बाइक (MP28 MD 5069) चोरी हो गई। वह बाइक चौरसिया कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी कर सामान लेने गए थे। इसी दौरान चार युवकों ने मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।