मोदनगंज: चंधहरिया पुल का समीप ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मोदनगंज प्रखंड के चंदहरियापुर के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इसमें 22 वर्षीय चंदन कुमार नामक युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक युवक मोदनगंज प्रखंड के वनछीली गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ओकरी मसौड़ी सड़क को 4 घंटे तक जाम रखा।