कृषि उपज मंडी प्रांगण राजिम में विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू द्वारा कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम के तत्वावधान में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
धान खरीदी का शुभारंभ किसानों के परिश्रम, सम्मान और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
अन्नदाता किसानों का सम्मान, उनकी खुशहाली और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#धान_खरीदी #किसान_कल्याण #अन्नदाता_का_सम्मान #समृद्ध_छत्तीसगढ़ #dhankharidi2026
3 views | Gariaband, Chhattisgarh | Nov 15, 2026