धार: पर्यटन नगरी मांडू में रविवार को देश-विदेश से 20 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया
धार जिले की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में रविवार को देश विदेश के 20 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। बारिश के बाद के दूसरे रविवार को सैलानियों ने यहां का रुख किया है। शनिवार की बारिश के बाद मांडू में प्राकृतिक सौंदर्य को और भी निखार दिया।