हसपुरा: पटेल पुस्तकालय सहित पटेल चौक, जैतपुर, बडौखर और विभिन्न जगहों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई
हसपुरा शहर के हाईस्कूल मोड़ स्थित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय, पटेल चौक, जैतपुर,बडौखर गांव में शनिवार को सरदार पटेल जी 151 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पटेल चौक स्थित सरदार पटेल के आदमकद प्रतिमा पर मालार्पण कर याद किया। वक्ताओं ने कहा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनी से सिख लेने की जरूरत है।