सिरसागंज: नसीरपुर में विद्युत विभाग ने बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन लिया, छापेमारी में 5 उपभोक्ता रंगे हाथ पकड़े गए
फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 5 उपभोक्ताओं को सीधे एलटी लाइन में कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे तारों को भी जब्त कर लिया है