घाटमपुर: सड़क-नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ईओ ने जांच के आदेश दिए
नौबस्ता पश्चिम मोहल्ले में सड़क और नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।