धौलपुर: दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला धौलपुर, कोटला मोहल्ले में दो पक्ष भिड़े, पत्थरबाजी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ले में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर अवैध तमंचों से फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े चली गोलियों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। प्रत्यक्षद