प्रतापगढ़: सीबीईओ ने बरड़िया स्कूल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरड़िया का सीबीईओ उर्मिला चौधरी एवं आरपी नाना लाल गुर्जर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित पाया गया। सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही थीं तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। विद