सहसवान: सहसवान के बाल्मीकि बस्ती में टूटी सड़क और जलभराव से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर
सहसवान तहसील के मोहल्ला चौधरी, नीची निन्होर स्थित वाल्मीकि बस्ती में विकास आज भी कोसों दूर है। लगभग 150 परिवारों वाली इस बस्ती में आज़ादी के बाद से सिर्फ एक बार सड़क बनी थी, जो अब पूरी तरह टूटकर तालाब में बदल चुकी है। जिसकी शिकायत बस्ती के लोगों ने पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर की है।