किशनगंज: किशनगंज भारतीय किसान संघ ने कृषक भवन में मनाया किसान संघ स्थापना दिवस
भारतीय किसान संघ इकाई किशनगंज द्वारा शनिवार को तहसील अध्यक्ष सीताराम मालव की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सीताराम मालव, पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र नागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गोस्वामी, तहसील उपाध्यक्ष प्रह्लाद सुमन, स्वच्छता प्रमुख बजरंगलाल, नरेंद्र नागर,सुरेंद्रसिंह, गोबरीलाल नागर सहित अन्य मौजूद रहे।