किशनगंज: सिमलोद ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की, कोविड सेंटर का भी निरिक्षण किया
किशनगंज तहसील की ग्राम पंचायत सिमलोद में शुक्रवार को जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 56 आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित कर निस्तारण के आदेश दिए, साथ ही मौके पर कोविड सेंटर का भी जिला कलेक्टर ने निरिक्षण किया।