किशनगंज: किशनगंज के हाईवे के पास अज्ञात कारणों के चलते एक खेत पर बनी कच्ची टापरी में लगी आग
किशनगंज कस्बे के नेशनल हाईवे 27 के पास खेत पर बन रही एक कच्ची टापरी में आज शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, हालांकि टापरी में कुछ ज्यादा सामान नहीं रखा हुआ था। किशनपंकज सहरिया की टापरी में यह आग लगी है, मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया वही मौके पीड़ित पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया।