भीलवाड़ा: भीलवाड़ा बाइपास हाईवे पर देर रात तक चला विशेष अभियान, 8 लग्जरी बसों की जांच, 1 बस सीज, 4 के बनाएं चालान
भीलवाड़ा। यात्रियों की सुरक्षित एवं नियमसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा भीलवाड़ा बाइपास हाईवे पर विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान देर रात तक लगातार जारी रहा।