लालगंज: लालगंज के दुबार तिराहे पर जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन मरम्मत की खुली पोल, ट्रक धंसने से आवागमन प्रभावित
लालगंज क्षेत्र के दुबार तिराहे पर जल जीवन मिशन के तहत कराई गई पाइप लाइन मरम्मत की पोल शनिवार करीब 11:00 बजे दिन उस वक्त खुल गई, जब एक भारी ट्रक अचानक सड़क धंसने से बीच रास्ते में फंस गया। घटना के बाद मुख्य बाजार की रफ्तार थम गई और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात ऐसे बने कि बड़े वाहनों को करीब 4 किलोमीटर दूर बाईपास का सहारा लेना पड़ा।