मुगलसराय: गोधना चौराहा के पास पुलिस ने एक बस से लगभग ₹265000 के अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने एक बस में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब तसकरों द्वारा रामनगर तथा टेंगरा मोड़ से बस में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा था, जहां वे ऊंचे दामों में बेचते है। अलीनगर थाना प्रभारी ने सोमवार को बताया कि दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।