लोहरदगा: लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने हिंडाल्को प्रबंधन पर कागजी खानापूर्ति का आरोप लगाया
लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रीतेश कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम 7 बजे पब्लिक रिपोर्टर के समक्ष अपनी बात रखते हुए हिंडाल्को प्रबंधन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को प्रबंधन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में केवल कागजी खानापूर्ति कर रही है और अपने निजी स्वार्थों के लिए कार्य कर रही है।