लोहरदगा: उम्मीदों का मॉडल महिला कॉलेज चार साल में बदहाल, स्टाफ की कमी से कक्षाएं बंद, भवन टूटने की कगार पर
लोहरदगा जिले के बरही स्थित मॉडल महिला कॉलेज अपनी बदहाल व्यवस्था के कारण राज्य की लचर शिक्षा प्रणाली की पोल खोल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने पर पता चला कि शिक्षक और कर्मचारियों की भारी कमी के कारण यह संस्थान धीरे-धीरे जर्जर होती व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।