लोहरदगा: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
लोहरदगा जिले के कुडु थाना क्षेत्र के लोहरदगा कुडु मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब एक बज़े शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक हादसे में मृत दंपत्ति के चार माह के पुत्र आदर्श उरांव के सिर से माता पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे क्षेत्र