लोहरदगा: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा देशभर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन करेगी: पूर्व सांसद सुदर्शन भगत
लोहरदगा के होटल नोवेल्टी में गुरुवार शाम 4:00 बजे पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर BJP पूरे देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्य उत्सव मना रही है। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कई योजनाएँ और जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे।