लोहरदगा: बिहार चुनाव: एग्जिट पोल के बाद गरमाई राजनीति, सांसद सुखदेव भगत ने इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए एक्जिट पोल के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर कई दल इन नतीजों के आधार पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने एक्जिट पोल को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगेंडा” बताया है।