लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में लावारिस वृद्ध का इलाज जारी, पहचान अज्ञात, सिविल सर्जन ने पहचान बताने की अपील की
लोहरदगा सदर अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक लावारिस वृद्ध व्यक्ति का इलाज चल रहा है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मी उसकी पूरी देखभाल कर रहे हैं, लेकिन पहचान न हो पाने के कारण इलाज और व्यवस्था दोनों में परेशानी हो रही है।हालांकि बृहस्पतिवार शाम 6 बजे सदर अस्पताल अन्य भर्ती मरीज के परिजनों ने एतराज जताया है।