लालगंज: ठेकमा में बीआरसी रिसोर्स सेंटर कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया प्रेरित
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा शिक्षा क्षेत्र में बीआरसी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कार्यालय से सोमवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मिशन शक्ति स्कूल चलो अभियान और जनगणना जागरूकता को समर्पित कर रही है। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में तथा एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।