गोरखपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया, रेल परियोजनाओं की समीक्षा की
भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैश्य आज गोरखपुर पहुंचे उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के हो रहे कायाकल्प के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण वहा की संस्कृति व सभ्यता के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। देश के सभी रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है।