गोरखपुर: तिवारीपुर के सूफी हाता के लोगों ने निर्माणाधीन नाले की अत्यधिक ऊंचाई पर किया विरोध
तिवारीपुर स्थित सूफी हाता मोहल्ले में निर्माणाधीन नाले की अत्यधिक ऊंचाई को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि इससे मुख्य प्रवेश मार्ग बाधित हो रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। मामले को नगर आयुक्त गौरव सिंह सिकरवाल के संज्ञान में भी लाया गया है। पार्षद शाहिद अख्तर ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द नाला ठीक कराया जाएगा।