गुरूर: ग्राम डांडेसरा में 45 वर्षीय महिला का शव घर के किचन में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
Gurur, Balod | Jun 12, 2026 फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे गुरुर स्थित मर्च्युरी मे पीएम के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया है। आज अचानक इस तरह घटना के बाद से घर, परिवार सहित गांव में भी शोक की लहर है।