शासकीय प्राथमिक बालक शाला में लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
---
आयुष पद्धति एवं योग के प्रचार-प्रसार में जागरूकता लाने के लिए संचालनालय आयुष भोपाल मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी टीकमगढ़ डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय कारी द्वारा शासकीय प्राथमिक बालक शाला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 34 बालकों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई।
शिविद के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिता राय द्वारा बालकों को योग अभ्यास भी कराया गया एवं प्रतिदिन योग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही वर्षा ऋतु में होने वाले रोगों के बचाव के उपाय, वर्षा ऋतु चर्या, असहार- विहार, मच्छर रोकथाम के उपाय के साथ पानी को उबाल कर पीने के लाभ भी बताये गये।
शिविर में कम्पाउण्डर श्री प्रवीण चतुर्वेदी, दवासाज श्री लक्ष्मण यादव एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
31 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026