जगदलपुर: 3 करोड़ के गबन से मचा हड़कंप: 5वीं वाहिनी की कल्याण साख समिति में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 2 हिरासत में
बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में परपा पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। वित्तीय मामलों से जुड़े प्रधान आरक्षक संजय चौहान को पूछताछ के बाद संदिग्ध पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है