मोदनगंज: महमदपुर अब्दाल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवती घायल, 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ओकरी ओपी के महमदपुर अब्दाल गांव में शुक्रवार के अपराहण दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती शिल्पी कुमारी के बयान पर स्थानीय थाने में गांव के ही 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस पीड़ित के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।