मोदनगंज: पुरानी अस्पताल के समीप ऑटो की टक्कर से बालक घायल
पुरानी अस्पताल के समीप ऑटो के टक्कर से 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाला की पहचान गोपालगंज निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई है। बाद में ग्रामीणों ने घायल बालक को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया है। इस बाबत मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। तत्काल ग्रामीण ऑटो को अपने कब्जे में रख पुलिस को सूचना दी है।