मोदनगंज: मैनामठ गांव में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, प्राथमिकी दर्ज
ओकरी ओपी के मैनामठ गांव में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति अजीत कुमार के बयान पर गांव के ही सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश का बताना है कि पुलिस पीड़ित के लिखित शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।