अरनोद: सालमगढ़ में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
आगामी पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सालमगढ़ में भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पूजा-अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा और भाजपा जिला महामंत्री आशीष जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में जिल