कतरीसराय: जवाहर चक जो महज़ थाने से 400 मीटर दूर घर में चल रहा था शराब का धंधा, 26.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
कतरीसराय :--बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद कतरीसराय थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित जवाहर चक टोला में अंग्रेजी शराब का कारोबार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की और धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।