भदोही: चौरी में 65 वर्षीय व्यक्ति ने मासूम बालिका से की अश्लील हरकत, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
मामला चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव है। आरोप है कि सात वर्षीय मासूम बालिका बकरी चरा रही थी और इस दौरान पास में मौजूद आम के पेड़ के नीचे जाकर गिरे हुए आम बिनने लगी। इस दौरान वहां मौजूद आम के पेड़ो का मालिक 65 वर्षीय सुरेन्द्र त्रिपाठी उर्फ बच्चा त्रिपाठी ने मासूम बालिका के साथ आम देने के बहाने अश्लील हरकते करने लगा।