भदोही: सुरियावां के कौडर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 मवेशियों की हुई मौत
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कौड़र गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मलेपुर, महुआपुर निवासी सीताराम पाल अपने 21 मवेशियों को पास के खेतों में चराने ले गए थे। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से 12 मवेशी मारे गए। घटना के बाद सीताराम की पत्नी सोमार देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।