भदोही: भदोही में एक घंटे में 15 शिकायतें सुन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले, बिजली विभाग का निजीकरण ही समाधान है
कालीन नगरी भदोही पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को महज एक घंटे के भीतर बिजली विभाग से जुड़ी 15 शिकायतें मिलीं। इस पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता को इस संकट से राहत दिलाने के लिए ही सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने जा रही है।मंत्री ने कहा कि कई प्रयासों के बाद भी बिजली व्यवस्था में वह सुधार नहीं हो पाया, जिसकी अपेक्षा थी।