देवघर: मोहनपुर थाने में चौकीदार की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मोहनपुर थाना अंतर्गत मरीकडीह गांव में उसे समय सनसनी फैल गई जब थाना में कार्यरत एक चौकीदार की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। मृतक 55 वर्षीय कौड़ी यादव ड्यूटी से लौट के बाद खेत पर गए हुए थे। उसी क्रम में वह बेहोश हो गए ।परिजन वहां पहुंचे और सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई ।सोमवार के दोपहर 2:00 बजे सब का पोस्टमार्टम कराया गया।