देवघर: जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट कांवड़ियों की सेवा के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने खोला निशुल्क सावन सेवा शिविर
देवघर पवित्र शिव की नगरी बाबाधाम में स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट आज रविवार शाम 6:00 बजे स्वदेशी जागरण मंच' द्वारा देवतुल्य काँवरियों की सेवा हेतू निःशुल्क सावन सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र संगठक राजेश उपाध्याय एवं अमरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस शिविर में श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा मुहैया कराए जाएंगे। मौके पर प्रान्त समन्वयक म