देवघर: श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा ।बाबा मंदिर का पट सुबह 3:05 में खोला गया। जिसके बाद सरदार पंडा के द्वारा बाबा की प्रातः कालीन पूजा की गई। जिसके बाद 4:14 पर आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। वहीं भक्तों की कतार बाबा मंदिर से नंदन पहाड़ तक पहुंच गई।