इटारसी: कलेक्टर ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, किसानों और श्रमिकों को हाथों से मठा वितरित किया
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे तक इटारसी स्थित गेहूं एवं चना उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के मानवीय दृष्टिकोण से श्रमिकों एवं किसानों में प्रसन्नता का माहौल दिखा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इटारसी कृषि उपज मंडी के उपार्जन केंद्र पर कार्यरत हम्मालों एवं अपनी उपज बेचने आए किसानों को मठा दिया।