पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने ग्राम नगला छेदा से 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
कासगंज एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नगला छेदा निवासी विवेक उर्फ करूं पुत्र रामवीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।