रीठी तहसील क्षेत्र में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “दस्तक अभियान” की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों के वजन, लंबाई, पोषण स्तर एवं सामान्य स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की जा रही है