धनौरा: गजरौला बांध से पानी गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन ने जेसीबी से शुरू किया पानी रोकने का काम
मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बिजनौर बैराज से लगातार गंगा में पानी छोड़े जाने के कारण गजरौला क्षेत्र के गांव पक्सरा खादर में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे बांध के सहारे पानी गांव की ओर पहुंचने लगा। पानी गांव में घुसता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।