जहानाबाद: धरहरा के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, डायल 112 की पुलिस के द्वारा लाया गया अस्पताल
जहानाबाद के धरहरा के पास एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे डायल 112 की पुलिस के द्वारा पहले पीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति के कारण जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल बाइक सवार का नाम विकास कुमार है जिसे गंभीर चोटें आई है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।